फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hazrat Phool Shah and Hazrat Gada Shah's tomb

हजरत फूल शाह व हजरत गदा शाह की मजार पर की गई चादर पोशी

Wed, 09 Nov 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hazrat Phool Shah and Hazrat Gada Shah's tomb
जमानिया तहसील परिसर स्थित हजरत फूल शाह दादा व नई बस्ती चांदपुर मोहल्ला के हजरत गदा शाह रहमतुल्ला अलै. के उर्स के मौके पर मिलाद शरीफ के बाद चादर पोशी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान कव्वाली का भी आयोजन हुआ। प्रत्येक वर्ष दोनों शहीद मजार पर एक साथ जायरीनों द्वारा चादरपोशी के बाद मिलाद शरीफ का आयोजन किया जाता है। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने बाबा के मजार पर पहुंचकर चादर पोशी की। कार्यक्रम में मौलाना महमूद व मौलाना तनवीर रजा ने बताया कि हजरत फूल शाह व हजरत गदा शाह की मजार पर हर दुआ कबूल होती है। वे गरीबों के मसीहा थे। अपने इल्म से गरीब गुरबों की भलाई करते थे। नगर कस्बा सहित आस पास के क्षेत्रों के लोगों ने चादरपोशी की। इस मौके पर हाफिज कारी तौहीद उर्फ गब्बर, हाफिज जैनुल आब्दीन, मौलाना, मौलाना मो. महमूद, तनवीर रजा सिद्दीकी मेराज हसन, आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed