{"_id":"e0dd2075dbdbba06a3539d6f97857dfe","slug":"having-grown-chill-drizzle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी होने से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी होने से बढ़ी ठिठुरन
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के बाद हुई बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को रह-रह कर बारिश की हल्की फुहारें पड़ती रहीं। इसके चलते लोग कोट के ऊपर रेनकोट पहन कर बाजारों में निकले । आसमान में घिरे बादलों के बीच चल रहीं सर्द हवाओं से लोग कांपते नजर आए। सबसे ज्यादा दिक्कत रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर मौजूद यात्रियों को हुई। वे ठंड से परेशान रहे। अलाव की व्यवस्था न होने से उन्हें ठंड से राहत नहीं मिली।
रविवार को सर्द हवाओं के बीच दोपहर करीब एक बजे बूंदाबांदी का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह घंटों जारी रहा। बारिश होने से ठंड में और वृद्ध हो गई। सबसे ज्यादा दिक्कत वृद्ध एवं छोटे-छोटे बच्चों को हुई। उनके अभिभावक उन्हें ठंड से बचाने के प्रयास में जुटे रहे। बारिश के दौरान मजबूरीवश मार्गों पर आवागमन करने वाले ठिठुरते नजर आए। ठंड से राहत पाने के लोगों को शरीर पर कपड़ों का बोझ बढ़ाने के साथ ही अलाव का सहारा लेना पड़ा। इनसेट