फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Harvesting and rigging due to strong storm and rain stalled

तेज आंधी और बारिश से कटाई व मड़ाई कार्य ठप

Mon, 27 Apr 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Harvesting and rigging due to strong storm and rain stalled
तेज हवा से सैदपुर डिग्री कालेज में जड़ से उखड़ गया पेड़। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। सोमवार की भोर में अचानक तेज आंधी और बारिश से जहां मौसम ने ण्क बार फिर करवट ली है, वहीं खेती बारी का काम भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। सोमवार को दिन भर बदली छाई रही। रूक-रूक कर बिजली चमकने और कहीं तेज, तो कहीं हल्की बूंदाबांदी होती रही। सायंकाल कुछ देर के लिए धूप निकली। ऐसे में खेतों में रखे अनाज के बोझ भींग गए। बरसात की वजह से खेत और खलिहानों में गेंहू, चना, मटर, सरसों , अरहर आदि की कटाई और मड़ाई का कार्य ठप हो गया। कुछ जगह मार्गो पर भी पानी लग गया है। इसका आवागमन पर भी सीधा प्रभाव दिखाई दिया।
विज्ञापन

सोमवार को भोर में एकाएक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। तेज हवा के साथ बिजली तड़पने और गरजने लगी। ऐसे में कहीं तेज, तो कहीं धीमी बारिश हुई। दोपहर बाद भी शहर समेत ग्रामीण इलाके में कहीं हल्की फुहारें, तो कही झमाझम बारिश भी हुई। तेज आवाज के साथ बिजली चमकती रही। ग्रामीण इलाके के खेतों में गेंहू की फसल की कटाई, बोझ बांधने तथा खलिहान में मड़ाई आदि का कार्य जोर- शोर से चल रहा है, जो बरसात के बाद ठप हो गया। अधिकतर खेत- खलिहानों में अभी अनाज के बोझ पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

शादियाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में कभी तेज तो कभी हल्की बरसात हुई। किसानों का कहना है कि कटाई और मड़ाई के लिए एक दो दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। भोर में आई तेज आंधी के साथ बारिश ने किसानों की पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। इलाके के बाद अस्सी फीसदी किसान गेहूं समेत अन्य फसलों की कटाई और मड़ाई को लेकर परेशान हैं। ज्यादातर कटाई करा चुके हैं, लेकिन उनके अनाज के बोझ खलिहान में पड़े हैं और मड़ाई होना बाकी है। लेकिन भोर में आई तेज आंधी और बारिश ने सबकुछ तबाह कर दिया। अनाज के बोझ दूर जा गिरे, भूसा पूरी तरह बर्बाद हो गया। ऐसे में अनाज के बोझ अच्छी तरह सूखने तक अब किसानों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

औड़िहार संवाददाता के मुताबिक सैदपुर तहसील क्षेत्र में आंधी और पानी की वजह से किसान चिंतित हैं। तेज आंधी के कारण कई टीनशेड, छप्पर और पेड़ जहां-तहां गिर गए। लाकडाउन में मिली छूट के बाद भी बारिश और आंधी के कारण लोगों घंटों घरों से नहीं निकल पाए। आंधी और पानी से हुए नुकसान का जायजा लेने उपजिलाधिकारी सैदपुर अनिरूद्ध प्रताप सिंह ने चक्रमण किया। बताया कि तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों को मामूली नुकसान पहुंचा है। सैदपुर, तरांव, तरवनिया, शेखपुर नवादा, रावल, छोटी पाही, मिर्जापुर आदि के सैकड़ों किसान परेशान हैं। आंधी में सैदपुर के हमीदनगर निवासी अनिल पांडेय के पक्का मकान का बरजा गिर गया है। सभी को मौसम साफ होने का इंतजार है। ऐसा होते ही पुन: किसान अपने कटाई और मड़ाई के कार्य में जुट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed