फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Haritalika teez celebrated

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जल व्रत

Sun, 04 Sep 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Haritalika teez celebrated
Teej Festival - फोटो : amar ujala
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हरितालिका तीज का पर्व रविवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। भोर में सुहागिनों ने मीठा खाने और पानी पीने के बाद निर्जल व्रत प्रारंभ किया। शाम को स्नान करने के बाद सौभाग्यवती महिलाएं श्रृंगार कर गंगा घाटों सहित अन्य मंदिरों में पहुंचीं। पूजा-पाठ कर पति के दीर्घायु होने की कामना करने के साथ ही तीज कथा का श्रवण किया। इसके बाद ब्राह्मणों में दान कर पुण्य की भागी बनीं। जो महिलाएं मंदिरों में नहीं पहुंच सकीं, उन्होंने घर पर ही भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा की। पति की मंगल कामना के लिए रखे जाने वाले इस व्रत को लेकर सुहागिनों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन


हरितालिका तीज पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से सुहागिनों में उत्साह था। महिलाएं इसकी तैयारी में जुटी हुईं थीं। नए कपड़े के साथ ही ब्राह्मणों को दान देने वाले सामानों की खरीदारी का क्रम पर्व से एक दिन पूर्व तक बना रहा। आज भोर में सुहागिनों ने मीठा खाने और पानी पीने के बाद निर्जल व्रत प्रारंभ किया। दोपहर बाद स्नान के उपरांत व्रती महिलाओं ने श्रृंगार किया। इसके बाद का शहर के विभिन्न घाटों पर स्थित मंदिरों के साथ ही अन्य मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिरों में पहुंची सुहागिनों ने पूजा-अर्चन कर पति के दीर्घायु होने के साथ उनके मंगल की कामना की। इसके बाद तीज कथा का श्रवण किया। कथा समाप्त होने पर महिलाएं ने ब्राह्मणों को दान कर पुण्य की भागी बनी।
विज्ञापन


खानपुर, सैदपुर, देवकली, सादात, बहरियाबाद, शादियाबाद, औड़िहार, नंदगंज, करंडा, दुल्लहपुर, मरदह, बिरनो, जंगीपुर, गहमर, भदौरा, सुहवल, दिलदारनगर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, सिधागरघाट, दुबिहा, ताजपुर डेहमा, जमानिया, मतसा, भीमापार, कठवामोड़, जखनिया सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी हरितालिका तीज का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। व्रती महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-पाठ कर पतिदेव के दीर्घायु होने की कामना की। तीज कथा सुनने के बाद ब्राह्मणों में दान-पुण्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed