फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Happy Eels, Happy Eid

मिले गले, बांटीं ईद की खुशियां

Mon, 26 Jun 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर Updated Mon, 26 Jun 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Happy Eels, Happy Eid
विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह पर नमाज अदा करते रोजेदार।
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर सोमवार को उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाहों सहित मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। इसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने  सेवईं का स्वाद लिया। इस दौरान सेवईं की मिठास में पूरी तरह से गंगा-जमुनी तहजीब घुली नजर आई। नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।      
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से ही मुस्लिम बंधुओं का नमाज अदा करने के लिए ईदगाह के लिए रवाना होने का क्रम शुरू हो गया। नौ बजे ईदगाह के पास हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद नमाज अदा की गई। ईदगाह पूरी तरह भर जाने से मिश्रबाजार तिराहा और आधा ओवरब्रिज पर मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी संजय खत्री, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, एसडीएम विजयशंकर तिवारी, सीओ उदयराज सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, डॉ. मारकंडेय सिंह, रविकांत राय, संजय चौरसिया, रामधारी यादव, सपा जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव,  कांग्रेस नेता राजीव सिंह आदि शामिल थे। नमाज के वक्त शहर सहित जिले के ईदगाहों और मस्जिदों पर सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed