फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Happiness in BJP after Sadar MLA Sangeeta Balwant became Minister of State

सदर विधायक संगीता बलवंत के राज्यमंत्री बनने पर भाजपा में खुशी

Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Happiness in BJP after Sadar MLA Sangeeta Balwant became Minister of State
गाजीपुर। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हुए मंत्रीमंडल विस्तार में सदर विधायक संगीता बलवंत को भी जगह मिली है। योगी कैबिनेट में उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है। रविवार शाम उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। संगीता के मंत्री बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को ही उनकी योगी कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी। जिसके बाद उनके समर्थक आवास पर पहुंच गए। शाम करीब छह बजे के करीब राज्य मंत्री की शपथ लीं जिसके बाद वह योगी मंत्रीमंडल में शामिल होने वाली जिले की पहली भाजपा विधायक बन गईं। इससे जहूराबाद से सुभासपा से विधायक ओम प्रकाश राजभर योगी कैबिनेट में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

वहीं, संगीता बलवंत को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जहां हर कार्यकर्ता को समान अवसर प्राप्त है। कहा की संगीता बलवंत को मंत्री बनने से जिले के विकास को बल मिलेगा तथा इससे समाज में भारतीय जनता पार्टी की विश्वसनीयता बढी है जिससे पार्टी और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि संगीता बलवंत के मंत्री बनने पर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के विचार को मजबूती मिली है। इनके मंत्री बनने से भाजपा के प्रति समाज के पिछड़े वर्ग का विश्वास बढा है।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि मंत्री बनना संगीता बलवंत के मिलनसार व्यक्तित्व, योग्यता एवं कुशलता का परिणाम है। सरलता व सादगी के साथ लोगों के बीच रहकर जन बुनियादी समस्याओं को सदैव सदन में रखा। उनके मंत्री बनाए जाने से भारतीय जनता पार्टी ने यह सिद्ध कर दिया है कि समाज के सबसे कमजोर, पिछड़े और असंगठित लोगों का सम्मान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में निहित है। इससे गाजीपुर के विकास को गति मिलेगी। भाजपा सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता ने कहा कि पूर्वांचल के ख्यातिलब्ध महाविद्यालय की उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और फिर सदर विधायक का सफर तय करने के बाद आज उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री तक का सफर उनकी उत्कृष्ट कार्यपद्धति को दर्शाता है। इस नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर विकास और विश्वास का उच्च मानक स्थापित करेंगी, ऐसा विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed