फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hanuman birth anniversary celebrated with pomp

Ghazipur News: धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

Fri, 07 Apr 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hanuman birth anniversary celebrated with pomp
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य श्रंगार कर सुंदर कांड, हनुमान चालीसा का पाठ एवं रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुहम्मदाबाद : हनुमत मानस सत्संग सेवा समिति धारानगर के तत्वावधान में नगर के चौक मुहल्ला स्थित राम चबूतरा पर सुबह संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं 11 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। हनुमत आरती के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आदित्य गुप्ता बजरंगी, श्रीनारायण राय, वशिष्ट, सौदागर पांडेय, बिहारी राय, अमित अग्रवाल, विनोद गुप्ता, गोविंद शर्मा, सुधाकर राय, दीपक वर्मा, सुरजीत के अलावा विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे। नगर के तिवारी टोला स्थित मनोकामना देव संकटमोचन मंदिर में पंडित सुनील तिवारी की देखरेख में मनोकामना देव हनुमान जी का भव्य श्रंगार एवं हवन-पूजन के बाद 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ और सुंदर कांड का पाठ हुआ। इस मौके पर आनंद कुमार, विवेक कुमार पांडेय, शिवकुमारी, शिवांश शांडिल्य, श्रेयसी, दीपक कुमार आदि मौजूद थे। इसके अलावा नागा बाबा बाल हनुमान मंदिर, शाहनिंदा स्थित हनुमान मंदिर, महरुपुर हनुमान मंदिर में हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बजरंग बली का श्रंगार एवं रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं भंडारा हुआ। सुहवल संवाददाता के अनुसार रेवतीपुर गांव स्थित रघुनंदन बाबा मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में परिषद के जिलाध्यक्ष ओंकारनाथ राय, रेवतीपुर प्रखंड के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, प्रखंड मंत्री अजीत सिंह, जिला संयोजक अमित राय, प्रखंड उपाध्यक्ष शिवप्रकाश राय, जिला मंत्री दिलीप उपाध्याय, बंटी राय, जयप्रकाश यादव, संजय यादव, मोनू पांडेय, विशाल उपाध्याय, अंजनी राय आदि मौजूद थे। लठठूडीह : हनुमान जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मां कष्टहरणी मंदिर से मुहम्मदाबाद-बलिया मुख्य मार्ग होते हुए लठठूडीह के बाबा घटेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। परिषद के जिलाध्यक्ष ओंकारनाथ राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता जयकारा लगाते चल रहे थे। इस अवसर पर जिला संयोजक अमित राय, जिला सहमंत्री दयाशंकर तिवारी, प्रखंड उपाध्यक्ष विरेंद्र कुमार राय, कंचन तिवारी, गोल्डेन चौरसिया, मनीष गुप्ता एवं सुबोध बागड़ी उपस्थित थे। बहादुरगंज : हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में महावीर मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान जी के पूजन-अर्चन के बाद सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद 108 बार संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर कमलेश ने बताया कि हनुमान चालीसा के निरंतर पाठ से सभी प्रकार के दुखों को दूर किया जा सकता है। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। समिति की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed