फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   hanging

युवा मजदूर ने फंदे से लटक कर खुदकुशी की

Tue, 15 Jun 2021 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
hanging
सुहवल। कोरोना कर्फ्यू के दौरान घर लौटे युवा मजदूर ने आर्थिक तंगी के चलते फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना थाना क्षेत्र के ईजरी गांव में सोमवार की रात नौ बजे हुई। घटना के समय मजदूर की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। सूचना पर पाकर वह गांव पहुंची। मौत पर परिजन रोते-बिलखते रहे। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता बनवारी लाल ने बताया कि नारायण यादव (30) बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। कोरोना कर्फ्यू के दौरान काम बंद हो जाने पर वह घर आया हुआ था। किसी तरह मेहनत मजदूरी कर वह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से आर्थिक स्थिति खराब होने से वह चिंतित रहने लगा था। परिजनों ने बताया कि पत्नी बाहर जाकर काम करने के लिए कहती ताकि घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। मगर कर्फ्यू के चलते बाजार और फैक्टरी बंद रहने से वह कुछ नही कर पा रहा था। पिता ने बताया कि रोज की तरह वह भोजन कर रात करीब नौ बजे कमरे में सोने चला गया। कुछ काम पड़ने पर उसे कई बार आवाज दी गई लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। शक होने पर जब खिड़की से देखा तो वह रस्सी के सहारे छत की कुंडी से झूल रहा था। बताया कि घटना के समय नारायण की पत्नी अपने मायके गहमर थाना क्षेत्र के बसुका गांव गई थी। सूचना पर वह ससुराल पहुंची और पति को मृत देख बिलख उठी। वहीं आठ वर्षीय बेटी कंचन भी पिता की मौत पर रोती रही। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed