फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   hameed setu

हमीद सेतु का मरम्मत कार्य शुरु, खुशी

Thu, 27 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
hameed setu
सुहवल। दो महीनों के बाद एक बार पुन: गंगा नदी पर स्थित हमीद सेतु के खिसके ज्वाइंटर की रोलर बेयरिंग एवं पड़ी दरार के साथ ही स्पैन की मरम्मत का कार्य मंगलवार की देर शाम से शुरू कर दिया गया। मरम्मत कार्य गुजरात की शिव कांक्रिट कांसुलेंसी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के द्वारा किया जा रहा है। मरम्मत कार्य की वजह से सेतु पर वाहनों के संचालन पर रोक भी लग सकता है। कार्य को करीब दो सप्ताह चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले मार्च महीने से ही हमीद सेतु में दरार पड़ गया था। इसे ठीक करने के लिए पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। अप्रैल माह में ज्वाइंटर की मरम्मत कार्य पूरा हुआ था। इसके बाद से सेतु के दोनों तरफ बैरियर लगाकर बड़े चारपहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद विभागीय अधिकारियों एवं इंजीनियरों ने सेतु का निरीक्षण किया था तो पीलर नंबर एक एवं दो के बीच ज्वाइंटर नंबर चार की रोलर बेयरिंग के खिसकने का मामला सामने आया था। अधिकारियों ने बाद में इसकी मरम्मत कराने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में मंगलवार की देर शाम से सेतु की मरम्मत का कार्य प्रारंभ करा दिया। मरम्मत में लगे इंजीनियर एवं कर्मचारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य में अवरोध न उत्पन्न हो, इसके लिए मरम्मत कार्य पूरा होने तक शुक्रवार से सभी तरह के वाहनों का पुल आवागमन प्रतिबंधित हो सकता है। बताया कि इस बार पुराने पड़ चुके सभी रोलर बेयरिंग को बदला जाना है। वैसे अभी दो दिनों तक फिलहाल ड्रिल मशीन से पुल में होल करने एवं उसके बाद शटरिंग के सामानों को सेट किया जाना है। उसके बाद स्पैन लिफ्टिंग का काम चलेगा। इस दौरान पैदल को छोड़ सभी तरह के यातायात पर रोक रहेगी। इस संबंध में एनएचएआई वाराणसी के परियोजना निदेशक समर बहादुर ने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है। इसे जल्द से जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed