{"_id":"571679594f1c1bb5558b465a","slug":"half-a-dozen-injured-in-the-collision-of-truck-and-bolero","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और बोलेरो की टक्कर में आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और बोलेरो की टक्कर में आधा दर्जन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के नसीरपुर के पास मंगलवार की दोपहर ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बोलेरो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया।
गाजीपुर से बोलेरो सादात की तरफ जा रही थी। क्षेत्र के नसीरपुर के पास वाराणसी की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो में सवार चालक भदोही निवासी राहुल (30), सादात निवासी भूपेन्द्र यादव, दिनेश यादव, शिवदासपुर निवासी राकेश यादव, मनोज यादव एवं पप्पू यादव घायल हो गए। जानकारी मिलते ही सैदपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भिजवाया।