फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hail accompanied by drizzling rain, damage to agriculture

Ghazipur News: रिमझिम बारिश के साथ पड़े ओले

Thu, 22 Feb 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hail accompanied by drizzling rain, damage to agriculture
गाजीपुर। जनपद में दो दिनों से रिमझिम बारिश का दौर तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को सुबह और शाम में रिमझिम बारिश हुई। दूसरी तरफ करंडा और जमानिया क्षेत्र में ओले गिरे। इससे फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28.1 और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वहीं जनपद में एक मिली बारिश हुई। बृहस्पतिवार की सुबह घंटे भर रिमझिम बारिश हुई। इसके कारण नगर की सड़कें भींग गईं। शाम को भी कुछ देर के लिए बारिश हुई। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। करंडा : क्षेत्र के पुरैना, धरम्मरपुर, सरैयां, करकटपुर, कटरियां, गजाधरपुर, सीतापट्टी, सोकनी, बड़सरा, जमुआंव, आरीपहाड़पुर, दीनापुर, नौदर, गोशंदेपुर, कुचौरा, सिकंदरपुर, मेदनीपुर, महाबलपुर आदि गांवों में बारिश संग ओले पड़े। ओले पड़ने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। सरसों, अरहर, गेंहूं, जौ, मटर, टमाटर, बैंगन, परवल आदि की फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। जमानिया : क्षेत्र में बारिश संग ओले पड़े। ओले पड़ने के कारण खेती को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed