फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Had gone home on Holi, the thieves searched the deserted house

Ghazipur News: होली पर गए थे घर, चोरों ने खंगाला सूना मकान

Thu, 09 Mar 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Had gone home on Holi, the thieves searched the deserted house
फोटो भी
विज्ञापन

36 हजार नकदी और करीब 11. 50 लाख के आभूषण चोरी
होली मना कर पहुंचे पीड़ितों को घटना की हुई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर कोतवाली खजुरिया न्यू विकास कॉलोनी स्थित चार मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। करीब 36 हजार रुपये नकदी और लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार को जब परिवार के लोग होली की छुट्टी बिताकर पहुंचे तो दरवाजा का ताला टूटा और आलमारी खुला देख अवाक रह गए। इधर घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोग भी पहुंच गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
करंडा थाना के बड़सरा गांव निवासी भोला सिंह यादव, क्यापुर निवासी जय प्रकाश सिंह और खिदिरपुर निवासी अरविंद कुमार यादव परिवार के साथ किराए पर विभिन्न मकानों रहते हैं। जबकि जय प्रकाश मिश्रा का मकान है। होली पर्व को लेकर सभी लोग होलिका के दिन अपने-अपने पैतृक घर गए हुए थे। होली पर्व मनाकर जब भोला सिंह यादव अपने मकान पर पहुंचे तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और आलमारी में सामान बिखरा पड़ा था। तब अन्य लोगों के कमरों का ताला टूटा देख लोगों ने घटना की जानकारी पीड़ितों को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद वापस लौट गई। इधर पीड़ित भोला यादव ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि चोरों ने 25 हजार नकदी, सोने की एक चेन, सोने के दो लॉकेट, सोने की रिंग एक, कान का झुमका करीब दो लाख के आभूूषण पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित अरविंद कुमार यादव ने बताया कि छह हजार नकदी, करीब साढ़े चार लाख के आभूषण, पीड़ित जय प्रकाश सिंह की पांच हजार नकदी और ढाई लाख के आभूषण और पीड़ित जय प्रकाश मिश्रा के घर से करीब ढाई लाख के गहने ले भागे । इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

0000000



इनसेट
कंपोजिट विद्यालय की रसोई का ताला तोड़ा
खानपुर। थाना क्षेत्र के इचवल में प्राइमरी कंपोजिट विद्यालय के रसोईघर से चोरों ने ताला तोड़कर खाने पीने का सामान चुरा लिया है। होली पर्व के बाद बृहस्पतिवार को विद्यालय में छुट्टी थी। स्कूल पर चल रहे निर्माण कार्यों में काम पर पहुंचे मजदूरों ने देखा कि किचन का ताला टूटा हुआ था और अंदर से सामान गायब है। इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। उन्होंने इसकी सूचना प्रधानाध्यापक सहित स्थानीय पुलिस को दी। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक बिंदु देवी को बुलाया। बिंदु देवी ने बताया कि किचन से दो गैस सिलिंडर और कई बर्तन चोरी हो गए।। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed