{"_id":"65bbd6de0783e8c4ba02e324","slug":"guwahati-defeated-mumbai-1-0-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-110063-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गुवाहाटी ने 1-0 से मुंबई को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गुवाहाटी ने 1-0 से मुंबई को हराया
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। अष्ट शहीद इंटर काॅलेज के मैदान पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को नार्थ ईस्ट क्लब गुवाहाटी और बीएनएफसी मुंबई के बीच हुआ। दिलचस्प मुकाबले में गुवाहाटी की टीम ने 1-0 से मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
पहले हाफ के छठवें मिनट में गुवाहाटी के डोलाण्डो ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मुम्बई के खिलाड़ियों ने गोल करने का प्रयास किया लेकिन गुवाहाटी के गोलकीपर ने उनका प्रयास विफल कर दिया। दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के बाद दोनों टीमों के बीच काफी संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ।
इस दौरान मुबंई के खिलाड़ियों को कई बार मौका मिला लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। खेल समाप्त होने पर गुवाहाटी की टीम ने 1-0 से मैच जीत लिया। रेफरी की भूमिका गोरखपुर के विकास कुमार ने निभाई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता विरेन्द्र राय ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार गुवाहाटी के डोलान्डो को प्रदान किया। संचालक रामजी गिरि ने बताया कि शुक्रवार को एमईजी एंड सेंटर बंगलुरु एवं रेलवे चक्रधरपुर (झारखंड) के बीच मैच होगा। इस मौके पर ईओ वीरेंद्र कुमार राव, प्रहलाद राय, बलजीत सिंह, तेजबहादुर यादव, गुड्डू आदि मौजूद थे।