फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Guest house raided, six couples found in different rooms

Ghazipur News: गेस्ट हाउस पर छापा मारा, अलग-अलग कमरों में मिले छह जोड़े

Fri, 13 Sep 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Guest house raided, six couples found in different rooms
नदगंज। थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रामपुर बंतरा के पास स्थित बलवंत गेस्ट हाउस पुलिस और प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार की शाम छापा मारा। यहां से अलग-अलग कमरों में छह जोड़ों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया। सभी को उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही गेस्ट हाउस सील कर संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

काफी दिनों से प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि बलवंत गेस्ट हाउस में लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। उनके हाव-भाव से ग्रामीणों को संदेह हो रहा था कि गेस्ट हाउस में कोई गलत काम होता है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी सैदपुर रवीश गुप्ता और भुड़कुड़ा सीओ बलराम के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। इस दौरान छह जोड़े मौके से पकड़े गए। पकड़े गए सभी आरोपी बालिग थे। साथ ही वह आसपास के ही निवासी भी थे। पुलिस ने पकड़े गए युवक-युवतियों के घर फोन से सूचना उनके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को युवकों और युवतियों को सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने गेस्ट हाउस के एक-एक कमरों में ताला बंद कर सील कर दिया। गेस्ट हाउस के मलिक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। सीओ ने बताया कि कि पकड़े गए जोड़ों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। गेस्ट हाउस संचालक बलवंत यादव के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed