फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Grocery businessman beaten and looted Rs 13000

किराना व्यवसायी को मारपीट कर 13000 रुपये लूटे

Wed, 15 Jul 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Grocery businessman beaten and looted Rs 13000
सुहवल। थाना क्षेत्र के बसुहारी मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने किराना दुकानदार एवं उसके साथी को मारपीट कर उनके पास से 13000 रुपये लूट लिए। घटना के बाद कारोबारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वारदात के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। रामपुर मिल्की गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव की मलसा बाजार में किराना की दुकान है। वह मंगलवार की रात करीब नौ बजे अपने मित्र दीपक यादव के साथ बाइक से घर आ रहे थे। बसुहारी मोड़ के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने धक्का मारकर उन्हें गिरा दिया। जबतक दोनों खड़े होते उनको मारापीटा और उनके पास से 13000 रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष विवेक श्रीव ास्तव ने बताया मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed