फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Grass grew on the platform, it was difficult to get on and off the train

प्लेटफार्म पर उगी घास, ट्रेन पर चढ़ना-उतरना हुआ मुश्किल

Tue, 19 Apr 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Grass grew on the platform, it was difficult to get on and off the train
स्वच्छता अभियान को मुह चिड़ाता स्टेशन: भदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर उगी घास । संवा - फोटो : GHAZIPUR
सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड के हावड़ा रूट पर स्थित भदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बड़ी-बड़ी घास उग आई है। इसके चलते यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने-उतरने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जल्दबाजी में कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

रेलवे प्लेटफार्म को चमकाने का कार्य कर रहा है ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता और धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बड़ी-बड़ी घास होने की वजह से यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ना-उतरना जोखिमभरा साबित हो रहा है। सबसे ज्यादा कठिनाई रात के समय एवं भीड़ होने पर होती है। लोगों द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं जिससे रेल यात्रियों में आक्रोश है। लोगों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को प्लेटफार्म पक्का करने की सूचना दी गई है। निर्माण कार्य कर चल रहा है इसे जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed