{"_id":"62bb3664c527b04e8d50da83","slug":"grandmother-dies-due-to-vehicle-collision-grandson-injured-ghazipur-news-vns661239739","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन के धक्के से नानी की मौत, नाती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन के धक्के से नानी की मौत, नाती घायल
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली के औड़िहार तिराहे के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खानपुर थाना क्षेत्र के भुजहुंआ गांव निवासी विद्या देवी (50) अपने नाती उमेश के साथ बाइक से सैदपुर आई थी। वहां से वह वापस घर जा रही थी। औड़िहार तिराहे के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि नाती उमेश को गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल का उपचार चल रहा है। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि वाहन को चिह्नित कर लिया गया है, तलाश जारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सामने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर मंगलवार को सड़क किनारे ट्रक में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए शादीभादी स्थिति निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुइ है।
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के श्रीगंज निवासी राजू और रमेश कुमार किसी आवश्यक कार्य से वाराणसी गए थे। शाम तीन बजे दोनों बाइक से घर वापस आ रहे थे। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग स्थित गोपालपुर गांव के सामने अनियंत्रित रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दोनों बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल राजू की हालत गंभीर बनी हुई है।