फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Grand gala celebrating Independence Jsne

धूमधाम से मना जश्ने आजादी का पर्व

Mon, 17 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 17 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Grand gala celebrating Independence Jsne
जश्ने आजादी का पर्व शनिवार को उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीणों क्षेत्रों में स्थित शैक्षिक संस्थानों में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। प्रभात फेरी सहित स्कूली
विज्ञापन


बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश भक्ति का जोश भरा। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्काउट-गाइडों ने तिरंगे को सलामी दी। छात्र-छात्राओं ने देश-भक्ति के कई कार्यक्रम पेश किये।
विज्ञापन


माउंट लिटरा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने झंडा रोहण किया। स्कूल की तरफ से बेटी बचाओ, बाल श्रम एवं प्लास्टिक का पर्यावरण पर दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूकता रैली निकाली। स्कूल के चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षक आनंद कुलकर्णी को पुष्प गुच्छ प्रदान किया। इस अवसर पर अविनाश राय, अनिल सिंह, विवेक सिंह, प्रधानाचार्य डा. राजेश कारकून आदि उपस्थित थे। प्रदर्शनी में बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में

विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने ध्वजा रोहण किया। विद्यालय के संस्थापक जगदीश सिंह कुशवाहा ने कक्षा 10 के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इसके बाद  मेधावी छात्रों को उन्होंने छात्रवृत्ति प्रदान की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य

सुदर्शन सिंह कुशवाहा और उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय उपस्थित थे। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में प्राचार्य डा. शशिकांत राय ने झंडा रोहण किया। इस अवसर पर गोष्ठी आयोजित की गई। आदर्श इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. पारस

नाथ सिंह ने झंडा रोहण किया। इस अवसर पर कालेज और राजर्षि बाल विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उप प्रधानाचार्य राधा कृष्ण पांडेय और डा. संजय कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे।

डीएवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य हरिशंकर ने झंडा रोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बाद में वृक्षारोपण किया गया। गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में जश्ने आजादी का पर्व धूमधाम से

मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डा. यूसी राय, संजीव कुमार विद्यालय के संस्थापक-प्रबंधक राजेश्वर सिंह, निदेशिका रीता सिंह आदि उपस्थित थी। अंत में प्रधानाचार्य भारती पांडेय ने

आभार व्यक्त किया। सनबीम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल मीरनपुर में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरोज तिवारी आदि उपस्थित थीं। अग्रसेन पब्लिक स्कूल के बच्चों की तरफ से प्रभात फेरी

निकाली गई। प्रबंधक अभय कुमार ने झंडारोहण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कृषि विज्ञान केंद्र में प्रभारी कार्यक्रम समन्वयक डा. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने झंडा रोहण किया। सरस्वती शिशु मंदिर

में डा. सरोज कुशवाहा ने ध्वजा रोहण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजन चौरसिया, अलकेंद्र राय आदि उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एमएएच इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली।प्रधानाचार्य मुहम्मद खालिद आमिर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रबंधक हाजी मुहम्मद वारिस हसन खां एवं डा. बीडी मिश्र आदि उपस्थित रहे। लुटावन महाविद्यालय

जैतपुरा में कैबिनेट मंत्री कैलाश यादव ने ध्वजा रोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके बाद कालेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि विरेंद्र यादव, रामबचन यादव आदि उपस्थित थे।

केंद्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया।
सत्यदेव इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्था की निदेशिका डा. प्रीति सिंह ने

ध्वजा रोहण किया। इसके बाद आम के वृक्ष लगाकर पर्यावरण के प्रति संकल्प लिया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक डा. सानंद सिंह आदि उपस्थित थे। केजीएन सेवा संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

जमानियां संवाददाता के अनुसार, सनशाइन पब्लिक स्कूल में चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने ध्वजा रोहण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह , प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डा. आर लाल आदि उपस्थित थे। आदित्य इंटर

कालेज में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पांडेय ने ध्वजा रोहण किया। इस अवसर पर जेबी सिंह, ओम नारायण राय, रामेश्वर
सिंह, रामप्यारे सिंह, प्रभाकर सिंह आदि उपस्थित। एसएस देव पब्लिक स्कूल में श्रीनाथ सिंह कुशवाहा ने ध्वजा रोहण

किया। इस अवसर पर संतोष शर्मा, विमल जायसवाल, विजय, प्रबंधक सुभाषचंद्र कुशवाहा आदि मौजूद थे। श्यामनारायण जनसेवा विद्यापीठ में प्रधानाचार्य राजेश तिवारी ने ध्वजा रोहण किया।

शादियाबाद संवाददाता के अनुसार एएचएम पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों श्रद्धा, आराध्या, शुभांगी, उमरा, प्रीति, सानिया हारिस आदि मौजूद थे। संचालन छवि नाथ भाष्कर ने किया। शहर के

ददरीघाट स्थित उम्मीद संस्थान में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक
सिद्धार्थ राय, अभिषेक राय, शनि आदि उपस्थित थे। कोमल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सचिन यादव ने ध्वजा रोहण किया।

बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार, ब्लूमिंग वर्डस इंगलिश स्कूल में संरक्षक सरफराज अहमद खां, मदरसा अरबिया, फैजानुल उलूम में प्रबंधक डा. अबूलैस अंसारी, फिजा मेरी सिटी इंगलिश स्कूल पर फिरोज खां, वासुदेव विद्या निकेतन

किशोर गोपी नाथ पीजी कालेज में प्राचार्या डा. सुधा त्रिपाठी तथा कौशिक महाविद्यालय में प्रबंधक अखिलेश राय ने ध्वजा रोहण किया। चिन्मय एकेडमी में जश्ने आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

नंदगंज संवाददाता के अनुसार रोज वैली स्कूल के प्रबंधक गोपाल सिंह, सनफ्लावर कांवेंट स्कूल की प्रबंधक पुष्पा यादव, रेनवो मॉडर्न स्कूल के प्रबंधक अरुण जायसवाल, सनफ्लावर स्कूल के प्रबंधक हंसा यादव, शहीद स्मारक इंटर कालेज के


प्रधानाचार्य डा. सर्वानंद सिंह ने झंडा रोहण किया। राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य राम अवतार यादव, समता इंटर एवं पीजी कालेज में पूर्व शिक्षा मंत्री कालीचरण यादव, बाबा गजाधर बालिका पीजी कालेज में प्रबंधक विवेक यादव,

लालचंद टीचर आफ एजुकेशन पर प्रबंधक उदयनाथ यादव ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed