फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Graminane the inspector, constable beaten

ग्रामीणांे ने दरोगा, कांस्टेबल को पीटा

Sun, 18 Sep 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 18 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Graminane the inspector, constable beaten
चक्का जाम कर रहे लोगों को समझाने पर दरोगा के साथ दुर्व्यवहार हुआ।

विज्ञापन
सिर्फ चहेतों को बाढ़ राहत सामग्री वितरण करने का प्रधान प्रतिनिधि पर आरोप लगाते हुए रेवतीपुर के लोगों ने रविवार सुबह ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर तिलवा मोड़ के पास चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे रोकने पर रेवतीपुर थाने के दरोगा और कांस्टेबल की लोगों ने पिटाई कर दी। इसके बाद कई थानों की पुलिस फोर्स ने पहुंचकर मामले को संभाला और तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस मामले में रेवतीपुर थाना के दारोगा मन्नू यादव ने उनके साथ मारपीट करने के मामले में जितेंद्र यादव, संतोष यादव सहित दो अज्ञात लोगों के  खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर चहेतों को राहत सामग्री वितरण करने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों महिला-पुरुषों ने गाजीपुर-ताड़ीघाट मार्ग पर तिलवा मोड़ के पास सुबह करीब आठ बजे चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। सूचना मिलते ही रेवतीपुर पुलिस पहुंच गई और जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग किसी सक्षम अधिकारी को बुलाने एवं राशन वितरण पारदर्शिता से होने तक जाम समाप्त न करने पर अड़े रहे। इसी बीच कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों को पथराव करने से रोकने भीड़ में पहुंचे रेवतीपुर थाने के दरोगा मन्नू यादव और कांस्टेबल जगरनाथ पाल की लोगों ने पिटाई कर दी। वे किसी तरह बचकर भागे। मामले की गंभीरता देखते हुए जानकारी आला-अधिकारियों को दी गई। तब जमानिया परिक्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक रतन सिंह यादव, तहसीलदार ओमप्रकाश, सुहवल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव फोर्स के साथ पहुंचे। कुछ  देर बाद एएसपी ग्रामीण अनिल कुमार सिसौदिया, एएसपी सिटी केशवचंद्र गोस्वामी, सीओ जमानिया रतन यादव भी पहुंचे।अधिकारियों ने किसी तरह से समझा-बुझाकर तीन घंटे बाद जमा समाप्त कराया। एहतियातन मौके  पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed