फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Governor will honor the best Nikshay Mitra

सर्वश्रेष्ठ निक्षय मित्र को राज्यपाल करेंगी सम्मानित

Mon, 19 Sep 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Governor will honor the best Nikshay Mitra
अगर आप निक्षय मित्र हैं, अथवा आपने किसी टीबी मरीज को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है, तो प्रदेश की राज्यपाल इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित कर सकती हैं। राज्य क्षय नियंत्रण अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक (क्षय) ने प्रदेश के सभी जिला क्षय अधिकारियों को पत्र लिख कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ निक्षय मित्र का विवरण भी मांगा है। निक्षय मित्र योजना के तहत कोई भी व्यक्ति टीबी (क्षय) रोग के खिलाफ शुरू की गई राष्ट्रव्यापी जंग में अपना योगदान दे सकता है।
विज्ञापन

इस मुहिम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी भी निक्षय मित्र बने हैं। डीपीसी डा. मिथलेश सिंह ने कहा कि जिस तरह पोलियो और कोरोना के खिलाफ जंग जीती गई है, उसी तरह टीबी के खिलाफ जंग को जीतने के लिए सम्मिलित प्रयास किया जाना है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है। बताया कि निक्षय मित्र योजना टीबी से पीड़ित लोगों को गोद लेने की योजना है। इस योजना के तहत कोई भी स्वयंसेवी संस्था, औद्योगिक इकाई या संगठन, राजनीतिक दल या कोई भी व्यक्ति टीबी मरीज को गोद ले सकेगा, जिससे वह इलाज में उसकी मदद करा सके और उसके लिए हर माह पौष्टिक आहार की व्यवस्था करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान के तहत निक्षय मित्र बनने वाले व्यक्ति या संस्था को कम से कम एक साल के लिए और अधिक से अधिक तीन साल के लिए किसी ब्लॉक, वार्ड या जिले के टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें भोजन, पोषण आदि जरूरी मदद उपलब्ध करानी होती है। वर्तमान में जिले में 82 निक्षय मित्र हैं और इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। इस अभियान को जन-आंदोलन बनाकर आमजन को बताना होगा कि इस बीमारी की रोकथाम संभव है। इसका इलाज आसान और नि:शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed