फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government policies promote the capitalists

सरकार की नीतियाें से पूंजीपतियों को बढ़ावा

Tue, 09 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर Updated Tue, 09 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
 भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि राजनीति का काम समस्याओं का समाधान, समरस समाज का निर्माण करना है। यही पार्टी का लक्ष्य है। सरकार की नीतियां कारपोरेट, पूंजीपतियों को बढ़ाने की है।
विज्ञापन



रविवार की शाम ब्लाक कमेटी की बैठक में जिला सचिव ने कहा कि यही कारण है कि महंगाई, बेरोजगारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के अंदर त्याग, बलिदान, देशभक्ति की भावना का होना जरूरी है। हम शोषणविहीन समतामूलक समाज का निर्माण तभी कर सकेंगे जब इस महान लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नजी हित की बलि देंगे। बैठक में पिछली कार्रवाई की  संगठनात्मक एवं समस्यामूलक संबंधी रिपोर्ट रामलाल ने प्रस्तुत की। पार्टी के सह सचिव जनार्दन राम, पूर्व विधायक जयराम सिंह, रामजी गुप्ता, सीताराम यादव, अंगद यादव, मुरली प्रजापति ने विचार व्यक्त किया। 17 अगस्त को सरजू पांडेय पार्क में आयोजित धरना-प्रदर्शन एवं 25 अगस्त को स्वाधीनता सेनानी पूर्व सांसद सरजू पांडेय की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया। 28 अगस्त को वामदलों के वाराणसी में होने वाले मंडलीय सम्मेलन में भागीदारी करने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता रामा यादव ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed