फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government of double engine has pushed the country and the state into the trough

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ने को तैयार कार्यकर्ता: तहसीन

Mon, 07 Sep 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Government of double engine has pushed the country and the state into the trough
गाजीपुर। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने मिलकर देश और प्रदेश को गर्त में ढकेल दिया है। वर्तमान में प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सरकार और प्रशासन की दमनात्मक कार्यों से जनता विवश होकर प्रशासन से सीधे टकराने की स्थिति में है। सरकार किसानों को यूरिया खाद तक नहीं दे पा रही है। सपा के बूथ स्तर का कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ने को तैयार हैं। यह बातें सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष तहसीन अहमद ने बूथ कमेटियों के पुर्नगठन के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेरोजगार नौजवान भाजपा सरकार में बढ़ती बेरोजगारी से परेशान है। वे समाजवादी पार्टी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर हरिकेश यादव और जसवंत यादव के सहयोग से विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले धमेंद्र पाल, मोती गुप्ता, अरूण चौधरी, श्रवण बिंद, सोनू यादव, अनीक यादव, मान सिंह, सत्येंद्र बिन्द, मनोज यादव, प्रदीप पाल, अभिषेक, विकास यादव और रवि यादव शामिल थे। बैठक में राजेंद्र यादव, निजामुद्दीन खां, गुलाब राय, संग्राम बिंद, बलिराम यादव, सदानंद कन्नौजिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा महासचिव रमेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed