फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'Government is running bulldozers on livelihood and honor'

‘जीविका एवं सम्मान पर भी बुलडोजर चला रही है सरकार ’

Thu, 01 Sep 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
'Government is running bulldozers on livelihood and honor'
भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा तथा भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं का संयुक्त कन्वेंशन शहर के पैलेस में संपन्न हुआ। इस दौरान भाकपा( माले ) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि मजदूर किसान जीवन जीविका एवं सम्मान की गारंटी के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे । प्रदेश सरकार गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के साथ ग्रामीण गरीबों खासकर दलितों के जीवन जीविका एवं मान सम्मान पर भी बुलडोजर चला रही है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश के अन्य जिलों में दलितों आदिवासियों सहित गरीबों पर चले बुलडोजर से लोग बेघर हो गए है। ग्रामीण गरीब इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का विकल्प तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नई कृषि नीति को लागू किया जा रहा है। जिससे प्रदेश में बड़े हिस्से में भूख, कुपोषण का जाल फैलता जा रहा है। किसान मोर्चा राष्ट्रव्यापी आंदोलन में सक्रिय भागीदारी नहीं कर पाता था। देशभर में अभियान चलाकर किसानों के साथ एकजुट करने का सराहनीय प्रयास कर रहा हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश साहनी ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो द्वारा 2001 की रिपोर्ट के अनुसार देश में 164003 आत्महत्या की घटनाएं हुई हैं । मरने वाला व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर है, जो निश्चित रूप से चौपट की थी कृषि व्यवस्था के चलते हैं जीवन जीविका से बेदखल हुए लोग हैं। जो देहाती मजदूर में बदल गए उनका बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश का है। उसी रिपोर्ट में बलात्कार सामूहिक गैंगरेप में उत्तर प्रदेश नंबर वन पर है। यह रिपोर्ट साबित करता है, कि ग्रामीणों गरीबों एवं महिलाओं की स्थिति बदतर है। इस दौरान जिला सचिव रामप्यारे राम, कमलाकर राम,बेचू बनवासी, केवला देवी, रोहित बिंद,राम अशीष बिंद, योगेन्द्र प्रताप भारती, मुराली वनवासी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed