फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government is anti-poor, anti-backward, and anti-Dalit: Vyas

सरकार गरीब, पिछड़ा और दलित विरोधी : ब्यास

Tue, 09 Jun 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Government is anti-poor, anti-backward, and anti-Dalit: Vyas
डॉ. लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन पर पीडीए की जनपंचायत में मंचासीन पार्टी जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से शहर के बंशीबाजार स्थित कार्यालय डॉ. लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन पर पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम सोमवार को आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्यास जी गोंड ने भाजपा को सामाजिक न्याय का विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार गरीब, पिछड़ों, दलितों की विरोधी है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कराहट लाने को लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने गोंड जाति का अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति का सुचारू रूप से प्रमाणपत्र जारी न किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदेश सरकार से तत्काल गोंड एवं खरवार समाज को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से 24 जून को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस में शामिल होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक जैकिशन साहू, रामधारी यादव, डॉ. नन्हकू यादव, सुशील जायसवाल, राजेश गोंड, रमेश गोंड, पूजा गौतम आदि उपस्थित रही। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed