{"_id":"6aa4427dda001c5c81040903","slug":"government-boys-school-won-in-the-boys-category-and-government-girls-inter-college-won-in-the-girls-category-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-160013-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बालकों में एमएएच और बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बालकों में एमएएच और बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजेता
विज्ञापन
जनपद स्तरीय ब्रास बैंड प्रतियोगिता के बालिका वर्ग की विजेता शील्ड के साथ राजकीय बालिका इंटर कॉल
गाजीपुर। महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयीय जनपद स्तरीय बालक व बालिका ब्रास बैंड प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
इसमें बालक वर्ग में एमएएच इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में मेजबान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रागिनी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक ब्रास बैंड की टीम में शामिल 25 छात्र या छात्राओं ने बैंड धुन, मार्च पास्ट और परेड किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल राजकीय महिला महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवकुमार, स्काउट एवं गाइड संगठन के जिला सचिव दिनेश सिंह यादव और जनपदीय क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह ने सभी बैंडों का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में एमएएच इंटर कॉलेज पहले, सनबीम स्कूल महराजगंज दूसरे और डीएवी इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
वहीं, बालिका वर्ग में मेजबान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, लूर्द्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय और एमएएच इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में एमएएच इंटर कॉलेज, सनबीम स्कूल महराजगंज, डीएवी इंटर कॉलेज तथा बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, लूर्द्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज और एमएएच इंटर कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया था।
अंत में सभी विजेता टीमों और उनमें शामिल छात्र व छात्राओं को कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य वंदना भरती ने शील्ड, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मनोरमा सिंह, स्वाति पांडेय, डॉ रूबी सिंह, जितेंद्र कुमार, संजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।