फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government bent on making achievements of seventy years

सत्तर वर्षों की उपलब्धियां मटियामेट करने पर उतारू सरकार

Sun, 05 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Government bent on making achievements of seventy years
नंदगंज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लाक कमेटी देवकली की बैठक रविवार को हनुमान मंदिर के परिसर में हुई। इसमें केेद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार आजादी के बाद 70 वर्षों की उपलब्धियों को मटियामेट करने पर उतारू है। पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि आज देश गंभीर संकट से गुजर रहा है। गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेलों एवं अन्य सामग्रियों की महंगाई से जनता त्रस्त है। सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों को कारपोरेट घरानों के हवाले करना शुरु कर दिया है। आजादी के बाद यह पहली सरकार है जो 70 वर्षों की उपलब्धियां मटियामेट करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि देश के किसान नौ महीने से अधिक समय तक आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कानून व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। दलित, अल्पसंख्यक, गरीब महिलाओं पर आए दिन अत्याचार हो रहा है। ऐसी दशा में मजबूत संगठन बनाकर व्यापक आंदोलन करना होगा। ब्लॉक मंत्री बच्चे लाल ने संगठनात्मक एवं कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इस पर मंथन करने के बाद एक प्रस्ताव के माध्यम से शासन-प्रशासन से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही तीनों काले कृषि कानून वापस करने की भी अपील की गई। एक निर्णय में सिरगिथा शाखा का वार्षिक सम्मेलन 22 सितंबर तथा किशोहरी शाखा का 28 सितंबर को मुड़रभा चट्टी पर करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मोहन प्रसाद, राम शुक्ला, वाहिद अंसारी, गोविंद, रामवचन, धर्मदेव, सुरेश बिंद आदि ने विचार प्रकट किया। अध्यक्षता रामराज बिंद तथा संचालन अमेरिका सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed