फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government and semi-government buildings will illuminate with solar energy

Ghazipur News: सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे सरकारी और अर्द्धसरकारी भवन

Sun, 25 Aug 2024 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Government and semi-government buildings will illuminate with solar energy
गाजीपुर। जनपद के सभी सरकारी और अर्द्धसरकारी भवन सोलर सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगाएंगे। नेडा विभाग की ओर से सरकारी और अर्द्धसरकारी भवनों की छत पर सोलर रूफ टॉप संयंत्र की स्थापना की जाएगी। इसके लिए संबंधित सरकारी विभागों को कोई भुगतान नहीं करना होगा। केवल खुद की छत 25 वर्षों के लिए देनी होगी। इसका बकायदा अनुबंध होगा। इसे लेकर यूपी नेडा के निदेशक अनुपम शुक्ला की ओर से डीएम आर्यका अखौरी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

पत्र में जिक्र किया गया है कि सभी सरकारी और अर्द्धसरकारी भवनों की छत पर सोलर रूफ टॉफ संयंत्र स्थापित करने का शासनादेश है। शर्त यह है कि संबंधित सरकारी बिल्डिंग का न्यूनतम बिजली लोड 25 किलोवॉट और अधिकतम 2000 किलोवॉट लोड होना जरूरी है। सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली का उपभोग संबंधित सरकारी विभाग करेंगे। अतिरिक्त बिजली ग्रिड में संग्रहित हो जाएगी। इसका भुगतान बिजली निगम की ओर से किया जाएगा। सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना के लिए संबंधित विभागों को प्रस्ताव बनाकर नेडा विभाग को देना होगा। वहीं जिले में सरकारी और अर्द्धसरकारी भवनों की संख्या लगभग दो हजार है। इनमें विद्यालयों समेत आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र मुख्य रूप से शामिल हैं। इस संबंध में नेडा के परियोजना प्रभारी प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि सरकारी और अर्द्धसरकारी भवनों की छत पर सोलर रूफ टॉप संयंत्र लगाने की योजना है। इसके लिए जल्द ही सर्वे का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

भुगतान का नियम
गाजीपुर। उप्र सौर ऊर्जा नीति - 2022 के तहत 25 किलोवॉट से 200 किलोवॉट तक 4.90 प्रति यूनिट की दर से बिजली निगम भुगतान करेगा। साथ ही 200 से 2000 किलोवॉट बिजली उत्पादित होने पर 4.85 की दर से प्रति यूनिट भुगतान की व्यवस्था रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा सर्वे
गाजीपुर। सरकारी और अर्द्धसरकारी भवनों की छत पर सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने को लेकर जल्द ही नेडा विभाग सर्वे भी करेगा। इसके लिए ऐसे सरकारी विभागों का लिस्ट बिजली निगम से निकलवाया जाएगा, जिनकी बिजली लोड क्षमता न्यूनतम 25 किलोवॉट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed