फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government and administration trying to cover up the Nonhara incident: Sunil

नोनहरा कांड में लीपापोती कर रहा शासन-प्रशासन : सुनील

Wed, 17 Sep 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Government and administration trying to cover up the Nonhara incident: Sunil
गाजीपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बुधवार को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए भाजपा सरकार में पुलिस की बर्बरता का चेहरा सबके सामने आया है। पहले बाराबंकी, रायबरेली, बलिया और गाजीपुर की घटना में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को ही निशाना बनाया। कहा कि नोनहरा कांड में तो सत्तारुढ़ भाजपा के एक दिव्यांग और ईमानदार कार्यकर्ता ने पिटाई में अपनी जान गंवा दी। प्रशासन और शासन स्तर पर बिना एफआईआर किए लीपापोती की जा रही है। नोनहरा कांड के तत्काल बाद पीड़ित ब्राह्मण परिवार के यहां सबसे पहले पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय के आने के बाद भाजपा नेताओं में बेचैनी बढ़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं में आपस में होड़ लगी है कि कौन प्रशासन से समझौता कराएगा। कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रकरण पर नजर बनाए है। मृतक सियाराम उपाध्याय के पीड़ित परिजनों से मिलकर अजय राय ने उनके हर दुख में उनका साथ देने की बात की है, और उन्हें न्याय के लिए हर सहयोग का वायदा भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed