फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Goodness of Rajbhar society in BJP: Anil

राजभर समाज की भलाई भाजपा में : अनिल

Wed, 15 Sep 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Goodness of Rajbhar society in BJP: Anil
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में राजभर समाज के जन प्रतिनिधियों की बैठक में कहा कि भाजपा ने राजभर समाज को संगठन से लेकर सरकार तक जो सम्मान दिया है वह सम्मान आज तक किसी भी सरकार तथा राजनीतिक दल ने नहीं दिया है। समाज की भलाई भाजपा में है।
विज्ञापन

उन्होंने समाज के एक नेता की ओर इशारा करते हुए कहा कि महाराजा सुहेलदेव के सम्मान के साथ समझौता करने वाले लोग समाज का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं यह हमें समझना होगा। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की यह सोच और नीति रही है कि समाज के पिछड़े कमजोर लोगों को भी सत्ता का लाभ और नेतृत्व मिले। पार्टी के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि राजभर समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लालसा भारद्वाज, नंदा राजभर, प्रेमसागर राजभर, गुड्डू राजभर, मन्नू राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, चंदन बिंद आदि उपस्थित थे। संचालन भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed