फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gold to Rahul, Pradeep and Pankaj, 25 to participate in UP Championship

राहुल, प्रदीप और पंकज को सोना, 25 को यूपी चैंपियनशिप में भाग लेंगे

Mon, 06 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gold to Rahul, Pradeep and Pankaj, 25 to participate in UP Championship
वाराणसी में यूपी बॉडी बिल्डिंग और वाराणसी बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार की देर रात बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें गाजीपुर की टीम से 18 बॉडी बिल्डर्स ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जनपद प्रतिभागियों ने तीन स्वर्ण के साथ कुल आठ पदकों पर अपना कब्जा जमाया। पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन 25 जून को मथुरा में आयोजित होने वाली मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 55 से 60 किलो भार वर्ग में जनपद के राहुल सोनकर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। ऐसे ही 60 से 65 किलो भार वर्ग में प्रदीप कुमार सिंह को स्वर्ण पदक मिला। ऐसे ही 70 से 75 किलो भार वर्ग में पंकज यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 75 से 80 किलो भार वर्ग ग्रुप में सिद्धार्थ ने कांस्य पदक प्राप्त किया। गाजीपुर बॉडीबिल्डिंग टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर खुश होकर एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक एवम संरक्षक एवं डा. अजय राय ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। गाजीपुर बॉडी बिल्डिंग टीम के टीम मैनेजर पुनीत सिंघल और सहायक टीम मैनेजर समीर राय शामिल होने के साथ प्रतियोगिता में गाजीपुर बॉडी बिल्डिंग के सचिव संजय राय ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed