फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Goes up in flames , the DN Sinhkrte employee leaders.

पंचतत्व में विलीन हुए डीएन सिंह

Sat, 13 Jun 2015 11:34 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Sat, 13 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Goes up in flames , the DN Sinhkrte employee leaders.
वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री डीएन सिंह का हृदय गति रुकने से शुक्रवार की देर शाम जिला चिकित्सालय में हो गया। वह करीब 55 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही
विज्ञापन


विभिन्न कर्मचारी संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार की दोपहर शहर स्थित श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके सम्मान में अमर रहे के नारे लगाए गए।
विज्ञापन


परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री डीएन सिंह का निधन के बाद पार्थिव शरीर उनके फुल्लनपुर स्थित आवास पर लाया गया। सुबह 10 बजे उनके आवास से शव यात्रा निकाली गई। उनके आवास से शव यात्रा निकाली गई। इसके बाद उनके
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्थिव शरीर को नलकूप मंडल परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा गया, जहां पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जुलूस की शक्ल में शवयात्रा विभिन्न रास्तों से होते हुए

श्मशानघाट पर पहुंची। वहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र राजीव सिंह ने दी। जुलूस में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, मांधाता राय, सुरेंद्र सिंह, परिषद के जिलाध्यक्ष

अंबिका प्रसाद दुबे, विजय शंकर, दुर्गेश श्रीवास्तव, अनंत सिंह, दुर्गेश सिंह, रामानुज सिंह, समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी, विनोद सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय यादव, उमेश श्रीवास्तव, संतोष सिंह, आरएम राय, मो. अफजल, अरुण सिंह, राजेश राय, रामधारी सिंह यादव, मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव आदि शामिल थे।

 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री डीएन सिंह के निधन पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने शनिवार को बैठक कर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह जुझारू कर्मचारी नेता थे और दिन-रात कर्मचारी हितों की ही बातें करते थे।


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की महुआबाग स्थित यूआरसी पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वह किसी भी कर्मचारी की समस्या का त्वरित निदान चाहते थे। उनका असामयिक

निधन एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी पूर्ति निकट भविष्य में होना संभव नहीं है। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, आनंद प्रकाश सिंह यादव, जितेंद्र यादव, हेमनाथ राय, कृष्ण कुमार सिंह, दिनेश सिंह

यादव, अनिल यादव, यासीन अशरफ आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह यादव ने की। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री राणाप्रताप सिंह के आवास पर हुई बैठक में कर्मचारी नेता

डीएन सिंह के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रामानुज सिंह, तुंगनाथ पांडेय, विजय श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी, डा. राकेश

श्रीवास्तव, श्रीराम सिंह, निराला राय, झल्लन सिंह, मो. रुहुल्ला आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कैलाश सिंह यादव और
 संचालन मंत्री राणाप्रताप सिंह ने किया। कांग्रेस की शोकसभा में वक्ताओं ने उन्हें एक कर्मठ और ईमानदार कर्मचारी

नेता बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता रविकांत राय, अहमद जमाल जैदी, पंकज दुबे, प्रतीक, लाल साहब यादव, कामता प्रसाद, राजेश उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, सुनील, जबरुल्ला अंसारी आदि

उपस्थित थे। टैक्सी स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि वह जूल्म और शोषण के खिलाफ हमेशा लड़ते रहे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर


जिला महामंत्री सुनील सिंह, पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलवंत, अच्छेलाल, कुंवरबहादुर सिंह, अमरेश गुप्त, अर्जुन सेठ, दीनानाथ सिंह, प्रवीण सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पीत की। संचालन महामंत्री रामनरेश कुशवाहा ने किया।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed