{"_id":"577d42b34f1c1b446c7f9d35","slug":"god-jagannath-rath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथ से सैर करने चले भगवान जगन्नाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथ से सैर करने चले भगवान जगन्नाथ
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब।
- फोटो : अमर उजाला
कुर्था स्थित पवहारी बाबा के आश्रम से बुधवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर सैर करने निकले। श्रद्धालुओं में उनके सुसज्जित रथ को खींचने की होड़ लगी रही। यात्रा पास ही प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंची, जहां मेला लगा था।
आश्रम से दोपहर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र तथा सुभद्रा की प्रतिमाओं को रथ पर मंत्रोच्चार के साथ आरूढ़ कराया गया। उसके बाद आरती उतारी गई। इसके बाद पुजारी अमरनाथ तिवारी की देखरेख में श्रद्धालुओं के रथ खींचना शुरू किया। श्रद्धालु गाजाबाजा के साथ नाचते-झूमते चल पड़े। रथयात्रा के विश्राम स्थल पर लोगों ने प्रतिमाओं का दर्शन-पूजन किया। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय परिसर में मेला लगाया गया था, जिसमें तरह-तरह की दुकानों पर लोगों ने सामान खरीदा।
देर शाम यह रथ फिर धूमधाम से वापस आश्रम पहुंची। वहां फिर भगवान की प्रतिमाओं को मंदिर में प्रतिष्ठित कर दिया गया। उधर शहर से स्टीमरघाट स्थित जगन्नाथ मंदिर से जगन्नाथ जी की यात्रा निकाली गई। नखास, नवाबगंज, टाउनहाल, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, महाजनटोली होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। यात्रा में गोपाल, सालिक प्रसाद चौधरी, रामजी केशरी, राधे चौधरी, बचाऊलाल, कृष्णमूर्ति केशरी, लालबाबू केशरी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।