{"_id":"610008cd8ebc3e0c245fc34b","slug":"girls-dead-body-found-floating-who-jump-into-ganga-two-days-ago-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गंगा में कूदी युवती की दो दिन बाद उतराई लाश, पुलिस ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गंगा में कूदी युवती की दो दिन बाद उतराई लाश, पुलिस ने निकाला शव
Tue, 27 Jul 2021 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 27 Jul 2021 06:53 PM IST
सार
25 जुलाई की रात करीब आठ बजे एक युवती ने हमीद सेतु से कूद गई थी। काफी तलाशी के बाद मंगलवार को उसका शव उतराता मिला।
विज्ञापन
गंगा में मिली युवती की लाश।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हमीद सेतु से तीन दिन पूर्व गंगा नदी में एक युवती ने छलांग लगाई थी। मंगलवार को उसका शव शेरपुर सेमरा गांव के सामने उतराया मिला। मृतका की पहचान नबाबगंज निवासी मिली वर्मा(18) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई की रात करीब आठ बजे एक युवती पैदल ही पुल पर पहुंची। इस दौरान राहगीरों ने रात में अकेली लड़की को देखा। इसके पहले लोग कुछ समझ पाते युवती ने अपनी चप्पल निकाल कर नदी में छलांग लगा दी। इधर परिजन उसकी तलाश करते हुए हुए पुल पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस घंटों तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। सुबह युवती का शव शेरपुर सेमरा गांव के सामने उतराया मिला। सूचना मिलते ही पुलिस नाव से मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंची। जहां परिजन युवती का शव देखकर बिलखने लगे।
विज्ञापन
इस संबंध में रजागंज चौकी इंचार्ज सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि नदी में कूदी युवती का शव बरामद कर लिया गया है। पानी से बाहर निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।