फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girl students feeling unsafe due to fall of boundary wall

चारदीवारी गिरने से असुरक्षित महसूस कर रही छात्राएं

Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Girl students feeling unsafe due to fall of boundary wall
गाजीपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुहम्मदाबाद एवं भांवरकोल की चारदीवारी करीब एक पखवाड़े पहले हुई तेज बारिश में गिर गई। इसके चलते जहां छुट्टा पशु परिसर में घुस जाते हैं वहीं छात्राएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन

जिले के सोलह में से चौदह विकासखंड सदर, सैदपुर, सादात, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, रेवतीपुर, बाराचवर, कासिमाबाद, जखनिया, जमानिया, मनिहारी, देवकली, मरदह एवं बिरनो में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निर्माण कराया गया है। भदौरा और करंडा में बालिकाओं की साक्षरता दर अधिक होने के कारण यहां पर यह विद्यालय नहीं खोले गए हैं। इन विद्यालयों में सौ-सौ सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को निशुल्क आवासीय शिक्षा दी जा रही है। इन विद्यालयों में 11 से 14 आयु वर्ग की बालिकाओं का प्रवेश होता है। करीब एक पखवारे पहले हुई तेज बारिश से मुहम्मदाबाद एवं भांवरकोल स्थित आवासीय विद्यालय की चारदीवारी गिर गई। मुहम्मदाबाद में 25 मीटर एवं भांवरकोल में 35 मीटर की दीवार टूटने से परिसर में प्राय खुले पशु घुस जाते हैं। यही नहीं छात्राओं में भी असुरक्षा की भावना सताती रहती है। इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि इसको लेकर राज्य परियोजना को पत्र भेजा गया है। धनराशि मिलते ही चहारदीवारी का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed