फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girl raped on the pretext of marriage, case filed

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 05 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage, case filed
सुहवल। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक दुष्कर्म करने और पीड़िता के माता-पिता को मारने-पीटने के साथ जान से मारने की धमकी देने का मामला बृहस्पतिवार को प्रकाश में आया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि दूर के एक रिश्तेदारी का युवक ट्रक चालक है। घर आते जाते उससे जान पहचान हो गई। उसने शादी का प्रस्ताव रखकर झांसे में ले लिया और बीते चार वर्ष से दुराचार करता रहा। जब शादी करने की बात कही गई तो आरोपी युवक ने शादी से इंकार कर दिया। जब माता- पिता ने युवक के परिजनों से शिकायत की तो उन्हें बात नागवार लगी और माता- पिता को मारने- पीटने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। परिजनों के साथ पीड़िता थाने पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ पीड़िता के माता- पिता का मेडिकल कराने के लिए रेवतीपुर सीएचसी भेज दिया। जबकि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तारावती ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और आरोपी के माता, पिता और बहन पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed