फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girl hangs herself on a noose

युवती ने फंदे पर झूलकर दी जान

Thu, 23 Sep 2021 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Girl hangs herself on a noose
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक युवती ने कमरे की छत में लगी कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी हुई है। गांव निवासी समशीर अंसारी की पुत्री अफशाना खातून (19) दोपहर में अपने कमरे में मौजूद थी। शाम होने पर परिवार के लोग उसे कमरे से बाहर आने की आवाज लगा रहे थे। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो छत की कुुंडी से लगे फंदे से लटक रहे शव को देखकर चिखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामकेवल सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed