फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girl drowned in puddle due to slipping feet, death

पैर फिसलने से पोखरी में डूबी युवती, मौत

Tue, 24 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Girl drowned in puddle due to slipping feet, death
भांवरकोल थाना क्षेत्र के लौहारपुर गांव में मंगलवार को पोखरी में डूबने से एक युवती की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

लौहारपुर गांव निवासी नेहा यादव (20) सुबह सिवान के तरफ गई थी। वह गांव के पश्चिम स्थित पोखरी के पानी से पैर धो रही थी। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चल गई और डूब गई। इधर पोखरी के दूसरी छोर पर बैठी महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। युवती की डूबने की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए । पोखरी पूरी जलकुंभी से पटी होने के चलते ग्रामीणों को युवती की तलाश में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पोखरी से जलकुंभी हटाकर ग्रामीणों ने युवती के शव को पानी से बाहर निकाला। इधर शव बाहर निकले ही परिजन धाड़ें मारकर रोने- बिलखने लगे। इधर मां रामावती देवी और पिता रामधनी यादव बिलखते- बिलखते अचेत हो जा रहे थे। ग्रामीण उन्हें सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे रहे। मृतका पांच बहनों में तीसरे नंबर पर थी। वह बीकाम की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि युवती की पोखरी डूबने से मौत हो गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed