{"_id":"6330a0487d78c008d6446acb","slug":"girl-dies-in-suspicious-circumstances-after-a-month-of-marriage-ghazipur-news-vns676109143","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह के महीने भर बाद ही संदिग्ध हालात में युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह के महीने भर बाद ही संदिग्ध हालात में युवती की मौत
विज्ञापन
शादियाबाद थाना क्षेत्र के सौरी गांव में शनिवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने पति सहित ससुरालजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
धरवां गांव निवासी रेखा बिंद (18) का विवाह एक माह पहले सौरी गांव निवासी राकेश बिंद के साथ हुआ था। विवाहिता छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। विवाहिता का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रेम विवाह हुआ था। स्वजातीय होने के कारण हम लोगों ने इसका विरोध नहीं किया।
लेकिन विवाह के दिन से ही रेखा के ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह बार-बार कह रहे थे की दूसरी जगह विवाह होता तो दहेज मिला होता। इतनी बड़ी घटना होने पर भी ससुराल वालों ने कोई सूचना नहीं दी। गांव के लोगों से घटना की सूचना मिली है। विवाहिता के बड़े भाई गुल्लू बिंद ने मृतका के पति राकेश और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या की तहरीर दी।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष शादियाबाद घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका का शव नीचे उतार के रखा हुआ था। मृतका के गले में साड़ी का फंदा था। भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।