फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girl dies in car-bike collision

कार-बाइक की टक्कर में बालिका की मौत

Tue, 21 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Girl dies in car-bike collision
नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली पेट्रोल पंप के सामने शाम साढ़े चार बजे कार और बाइक की टक्कर में बालिका की मौत हो गई। जबकि महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही कार को कब्जे में और चालक सहित दो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरहनी भितरी निवासी मिथिलेश कुमार गोरखपुर जनपद में पुलिस के पद पर तैनात हैं। घर पर छुट्टी पर आए हुए थे। वह मां धनपति देवी (50) के साथ बाइक से बासूचक के गांव बहन के घर गए हुए थे। शाम साढ़े चार बजे मां और भांजी सन्या (9) को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। देवकली पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में भांजी सन्या की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मिथिलेश और धनपति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर दुर्घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे कार चालक सहित दो को आस-पास के लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जबकि गंभीर रूप से दोनों घायलों को उपचार के सैदपुर सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने मिथिलेश की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि धनपति देवी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक सहित दो को हिरासत में ले लिया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। नंदगंज थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को कब्जे में लेने के साथ चालक सहित दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed