{"_id":"6164769d8ebc3e87517e70e1","slug":"girl-dead-by-stabbed-accused-arrested-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: युवक ने युवती पर ताबड़तोड़ प्रहार कर चाकू से गोदा, मौत से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: युवक ने युवती पर ताबड़तोड़ प्रहार कर चाकू से गोदा, मौत से सनसनी
Mon, 11 Oct 2021 11:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:08 PM IST
सार
युवती खेत की तरफ गई थी, जहां से लौटते वक्त आरोपी ने चाकू से कई प्रहार किए। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, लोगों का कहना है कि कुछ दिनों बाद युवकी की शादी थी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के शक्करपुर गांव में सोमवार देर रात एक युवक ने चाकू से गोदकर युवती की हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार कर छानबीन में जुट गई।
पुलिस के अनुसार, शक्करपुर गांव निवासी अन्नू यादव(20) शाम के समय खेत के तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया।
इधर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों में लेकर चर्चा थी कि युवती का विवाह होने वाला था और उसकी सगाई हो चुकी थी। इससे नाराज युवक ने युवती को मौत के घाट उतार दिया।
जिला अस्पताल पहुंचे एसपी रामबदन सिंह ने शव को देखने के परिजनों से पूछताछ करने के साथ घटना की जानकारी ली। इस संबंध में सीओ विनय आनंद शाही ने बताया कि चाकू से प्रहार कर उसके गांव के ही युवक द्वारा हत्या कर दी गई है। आरोपी गिरफ्तार है। अभी तहरीर नहीं मिली है।