{"_id":"662d30c189df041513021c05","slug":"girl-committed-suicide-by-hanging-in-ghazipur-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कपड़े खरीदने के लिए मां ने नहीं दिए पैसे, नाराज बेटी ने फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कपड़े खरीदने के लिए मां ने नहीं दिए पैसे, नाराज बेटी ने फंदे से लटककर दे दी जान
Sat, 27 Apr 2024 10:38 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:38 PM IST
सार
गाजीपुर जिले में एक बेटी ने मां से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। वह कपड़े खरीदने के लिए पैसे मांग रही थी। मां ने मना किया तो कमरे में जाकर फंदे से लटक गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेटी ने कपड़े खरीदने के लिए पैसे मांगे तो मां ने मना कर दिया। इससे नाराज बेटी ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के जीयनपुर गांव की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
जीयनपुर गांव निवासी बबलू राम की 15 वर्षीय बेटी संध्या शुक्रवार को अपनी मां विद्या देवी से कपड़े खरीदने के लिए पैसे मांगी। इस पर मां ने पैसे देने से मना कर दिया। इससे नाराज किशोरी अपने कमरे के दरवाजे में कुंडी लगाकर छत में लगे बांस पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। देर तक जब किशोरी ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
अंदर से कोई हलचल न होने पर गांव का ही एक युवक मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर रोशनदान के सहारे अंदर उतरा तो किशोरी को फंदे पर लटकते हुए पाया। इसके बाद युवक ने अंदर से बंद दरवाजे को खोल दिया। कमरे का दृश्य देखकर मां विद्या देवी और परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
आनन-फानन लोगों ने फंदा काटकर किशोरी को नीचे उतारा। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।