फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girja won with the maximum of 1371 votes and Kaushalya became the head by winning with 24 votes.

Ghazipur News: सबसे अधिक 1371 मतों से गिरजा तो 24 वोटों से जीतकर कौशल्य बनीं प्रधान

Fri, 09 Aug 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Girja won with the maximum of 1371 votes and Kaushalya became the head by winning with 24 votes.
गाजीपुर। विभिन्न विकास खंडों के पांच ग्राम पंचायत के प्रधान पद की खाली सीटों के लिए कराए गए उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को कराई गई। घोषित नतीजों के अनुसार डिलिया में गिरजा, धरीकला में कौशल्या, मुहम्मदपुर टड़वा में पुष्पा, तियरी में विनोद एवं शेरपुर में सोनी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के प्रधान पद की रिक्त इन सीटों के लिए बीते मंगलवार को मतदान कराया गया था। बृहस्पतिवार को संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर मतों की गणना कराई गई। सदर ब्लाक के डिलिया ग्राम पंचायत में गिरजा 1371 मत पाकर निर्वाचित घोषित की गई। धर्मेंद्र को 318 एवं मुराहू को 113 मत मिले जबकि 106 मत अवैध रहे। भदौरा ब्लाक के शेरपुर ग्राम पंचायत में सोनी को 181 एवं आशा को 128 वोट मिले जबकि 18 अवैध मत रहे। जमानिया संवाददाता के अनुसार प्रधान पद के कुल छह प्रत्याशियों में विनोद यादव को 677, सुरेश वर्मा 497, कपिलमुनि को 293, चंद्रशेखर 158, रिंकू 280 एवं विद्या यादव को पांच मत मिले। इस प्रकार विनोद 180 मतों से निर्वाचित हुए। 44 मत अवैध पाए गए। मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान को प्रमाण पत्र दिया। कासिमाबाद: मुहम्मदपुर टड़वा में पुष्पा चौहान को 733, सविता चौहान को 608, सुनील को 32 एवं 25 मत अवैध रहे। आरओ अंशुल कुमार ने पुष्पा को निर्वाचित घोषित किया। देवकली: कौशल्या 24 मतों से निर्वाचित घोषित की गईं। उनको 375, सीमा 351 तथा नीरा को 40 वोट मिले। 12 मत अवैध पाए गए। निर्वाचन अधिकारी अनुराग पांडेय एवं सह निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने विजेता उम्मीदवार को प्रमाणपत्र दिया। मतगणना के दौरान सभी जगहों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed