फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur's Nandini won the gold medal in 800m and Priya won the bronze in 200m.

Ghazipur News: गाजीपुर की नंदनी ने 800 मीटर में स्वर्ण पदक तो 200 मीटर में प्रिया ने जीता कांस्य

Mon, 03 Nov 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur's Nandini won the gold medal in 800m and Priya won the bronze in 200m.
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता यश प्रजापति। स्रोत- अकादमी
बहरियाबाद। प्रयागराज में आयोजित 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चौथे दिन जनपद की दो खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया। इससे प्रदेशीय प्रतियोगिता में जनपद के पदकों की संख्या बढ़कर सात हो गयी। जनपद के टीम मैनेजर नेसार अहमद फैज और कोच रुद्रपाल यादव ने बताया कि वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए रविवार को जनपद की नंदनी राजभर ने अंडर-17 बालिका वर्ग के 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बालिकाओं की दो सौ मीटर की दौड़ में प्रिया राय ने कांस्य पदक हासिल किया। वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए जनपद के एथलीटों ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका अंडर-17 की 400 मीटर दौड़ में नंदनी राजभर, 3000 मीटर वॉक में खुशबू यादव और अंडर-19 के 400 मीटर दौड़ निवेदिता राय से पदक की उम्मीद है। पदक जीतने की सूचना मिलते ही खिलाड़ियों के परिजनों का उत्साह देखते ही बन रहा है। वहीं डीआईओएस श्रीप्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों, टीम मैनेजर व कोच के साथ ही खिलाड़ियों के विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


कांस्य जीतकर यश ने बढ़ाया जिले का मान-खानपुर। नगालैंड में 28 से 31 अक्तूबर तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित थी। इसमें गौतम स्पोर्ट्स अकादमी गैबीपुर के उभरते खिलाड़ी यश प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 आयु वर्ग (32 किग्रा भार वर्ग) में कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है।यश ने इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के खिलाड़ियों को पराजित किया। यश प्रजापति औड़िहार के नजदीक चकिया नेवादा निवासी योगेश प्रजापति व समता प्रजापति के पुत्र हैं। पिता सरकारी कर्मचारी हैं। यश की बड़ी बहन तेजश्विनी प्रजापति भी राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो खिलाड़ी हैं। दोनों भाई-बहन एके नेशनल इंटर कॉलेज औड़िहार में अध्ययनरत हैं। वे प्रतिदिन चार घंटे ताइक्वाइंडो का अभ्यास करते हैं। अकादमी व छात्रावास के निदेशक अमित सिंह ने बताया कि यश की तरह ही तेजश्विनी का भी चयन एसजीएफआई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश स्कूल अंडर-17 टीम में हुआ है। गौतम सेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष उमा सिंह ने कहा कि नागालैंड से लौटने पर यश प्रजापति का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed