फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur won the title of overall champion

Ghazipur News: गाजीपुर ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब

Fri, 20 Dec 2024 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur won the title of overall champion
बहरियाबाद/सादात। मिर्जापुर स्थित बैजल बघेल इंटर काॅलेज के मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय 26वीं मंडलीय स्काउट-गाइड रैली का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें ओवरऑल चैंपियन का खिताब गाजीपुर ने जीता जबकि चंदौली को दूसरा और जौनपुर को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

स्काउट के ब्लाॅक, तहसील जूनियर, तहसील सीनियर, नगर जूनियर तथा नगर सीनियर सभी संवर्ग में गाजीपुर प्रथम स्थान पर रहा जबकि गाइड के ब्लाॅक संवर्ग में चंदौली, तहसील जूनियर में जौनपुर, तहसील सीनियर में गाजीपुर, नगर जूनियर तथा सीनियर में गाजीपुर अव्वल रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डाॅ. अभिषेक सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड सच्चे समाजसेवी होते हैं। आपदाओं के समय स्काउट खुद की जान की परवाह किए बिना दूसरों की मदद करते हैं। विशिष्ट अतिथि डाॅ. रणजीत सिंह ने कहा कि युवा अनुशासित जीवन के लिए स्काउटिंग से जुड़ें। इससे पहले रैली के सह संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश सिंह, जिला सचिव डॉ. अरविंद सिंह और कोषाध्यक्ष छविनाथ मिश्र ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मेजबान विद्यालय के छात्र ने राष्ट्रीय गीत तथा इंटर कालेज समोधपुर के छात्रों ने लोकगान-लोकनृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। समापन समारोह में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त रविंदर कौर सोखी, राकेश मिश्रा, दिनेश सिंह यादव, सैयद अंसारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रमोद कुमार यादव आदि मौजूद थे। अंत में प्रधानाचार्य-सह संयोजक जगदीश सिंह ने आभार व्यक्त किया।

20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed