फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur won the title by defeating Obra by three wickets

Ghazipur News: ओबरा को तीन विकेट से हराकर गाजीपुर ने जीता खिताब

Thu, 16 Jan 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur won the title by defeating Obra by three wickets
नगर के हाइडिल मैदान में आयोजित विधायक खेल महाकुंभ का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। गाजीपुर की टीम ने ओबरा को तीन विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। मैन ऑफ द मैच गाजीपुर के मोहम्मद आमिर रजा को चुना गया।
विज्ञापन

भाजपा सभासद चंद्रप्रकाश दुबे ने टॉस कराकर मैच की शुरुआत कराई। ओबरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 131 रन का स्कोर खड़ा किया। अनुराग रघुवंशी ने 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 बाल पर 61 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

प्रदीप ने 3 चौके की मदद से 19 रन बनाकर टीम का स्कोर 131 रन तक पहुंचाया। गाजीपुर के मोहम्मद आमिर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए और सुमित जायसवाल ने 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी गाजीपुर की टीम मात्र 10.4 ओवर में 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर के संदीप मौर्य ने 17 बाल पर 37 रन तो अरशद अहमद ने 23 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। ओबरा के सनी और अनुराग ने 2-2 विकेट चटकाए। समापन समारोह में विधायक भूपेश चौबे, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, जिला मंत्री संतोष शुक्ला ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।

मोहम्मद आमिर को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौकेपर अनूप तिवारी, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, नवल वाजपेई, दीपक दुबे, राजेश चौबे, सुनील सिंह, आशुतोष शुक्ला, राजन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed