{"_id":"6935c36aaa30f618b408c796","slug":"ghazipur-won-the-title-by-defeating-ballia-by-79-runs-ghazipur-news-c-20-1-vns1007-1213373-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बलिया को 79 रन से हराकर गाजीपुर ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बलिया को 79 रन से हराकर गाजीपुर ने जीता खिताब
विज्ञापन
पुलिस लाइन में 26वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी के साथ गाजीपुर की ट
गाजीपुर। वाराणसी जोन की 26वीं अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को पुलिस लाइन के क्रिकेट ग्राउंड पर गाजीपुर और बलिया के बीच खेला गया। आसान मुकाबले में गाजीपुर ने कप्तान संजय यादव के शानदार पचासे की बदौलत 79 रन से जीत दर्जकर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
फाइनल में टॉस जीतकर गाजीपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएम अविनाश कुमार के 35 गेंद पर 46 रन, कप्तान संजय यादव के 52, कलीम अख्तर के 34, विवेक कुमार के 30 तथा ओमप्रकाश के 25 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 217 रन बनाए। बलिया की तरफ से दिनेश कुमार, संजीव यादव एवं उधम सिंह ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। इसमें रमेशचंद्र यादव ने 27, रोहित यादव 20 एवं कप्तान प्रदीप कुमार ने 16 रन बनाए। गाजीपुर की तरफ से बलबीर सिंह ने 2, एसपी डॉ. ईरज राजा एवं कप्तान संजय यादव ने 1-1 विकेट लिया। इस जीत के साथ गाजीपुर की टीम ने 26वीं अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शील्ड अपने नाम की जबकि बलिया की टीम उपविजेता रही। फाइनल में मैन ऑफ द मैच डीएम अविनाश कुमार तथा पूरी प्रतियोगिता में सबसे अधिक 265 रन एवं 2 विकेट हासिल कर कलीम अख्तर मैन ऑफ द सीरीज रहे। 219 रन बनाकर विवेक यादव सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गाजीपुर की तरफ से 12 विकेट हासिल कर बलबीर ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब जीता। एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने विजेता टीम को सम्मानित किया। मालूम हो कि प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के अंतर्गत आने वाले सभी 10 जिलों गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही एवं चंदौली की टीमों ने हिस्सा लिया था। इस पूरी प्रतियोगिता में गाजीपुर की टीम अजेय रही। इस मौके पर जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्र एवं ग्रामीण अतुल सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सेंगर के साथ ही क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, मुहम्मदाबाद आदि उपस्थित थे।