फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: Woman killed by hitting with brick and stone

गाजीपुर: ईंट पत्थर से वारकर महिला की हत्या

Wed, 05 Apr 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: Woman killed by hitting with brick and stone
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव में मंगलवार की देर रात मनबढ़ों ने ईंट-पत्थर से वारकर एक महिला की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी घर पर ताला बंदकर परिवार सहित फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

मृत महिला के पुत्र नीरज खरवार ने पुलिस को बताया कि घर के पास में स्थित एक समुदाय के परिवार के बच्चों से घर के छोटे बच्चों के बीच खेलकूद में एक दिन पहले मामूली कहासुनी हो गई थी। बड़े बुजुर्गों के बीच-बचाव के चलते मामला शांत हो गया था। देर रात को अचानक एक समुदाय के परिवार के कुछ सदस्य ईंट-पत्थर चलाने लगे। जब उसकी मां मींता खरवार (52) बीच- बचाव करने आई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने हथियार और ईंट-पत्थर से उसकी मां को घायल कर दिया। जहां अस्पताल ले जाते समय उसकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में मृत महिला के पुत्र नीरज खरवार ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश में जगह जगह छापेमारी शुरू कर दी है। इधर घटना के बाद से ही आरोपी और उनके परिवार के सभी सदस्य पुलिसिया कार्रवाई के डर से तालाबंद कर फरार हो गए हैं। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पुत्र नीरज खरवार की तहरीर पर पांच लोगों खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed