{"_id":"668b564dcfb3309c010c9273","slug":"ghazipur-triple-murder-husband-wife-and-son-murdered-by-slitting-their-throats-2024-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर: पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ लाशों को देख कांप उठी लोगों की रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर: पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ लाशों को देख कांप उठी लोगों की रूह
Mon, 08 Jul 2024 08:30 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 08 Jul 2024 08:30 AM IST
सार
Ghazipur Triple Murder Today News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में रूह कंपाने वाली घटना सामने आई है। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के खिलवा कुसम्ही कला गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के खिलवा कुसम्ही कला गांव में रविवार की रात पति-पत्नी और पुत्र की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचकर एसपी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम घंटों छानबीन करती रही, लेकिन हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
खिलवा गांव निवासी मुंशी बिंद (45) और पत्नी देवंती (40) घर के बाहर झोपड़ी में अलग-अलग चारपाई पर सो रही थी। जबकि पुत्र बड़ा रामशीष (20) घर में सो रहा था। वहीं छोटा पुत्र गांव पर आए आर्केस्ट्रा को देखने चला गया था। जब रात दो बजे घर आया तो देखा कि बाहर सो रहे माता पिता लहूलुहान मृत पड़े हैं। इसके बाद शोर मचाते हुए घर में सो रहे बड़े भाई को जगाने गया तो उसे भी मृत देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। खून से लथपथ शवों को देख लोगों के होश उड़ गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। जानकारी होते ही कुछ देर बाद एसपी ओमवीर सिंह पहुंचे और छानबीन करने के साथ परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ में जुटे रहे।
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि गांव के हत्यारोपी ने ही एक महीना पहले फोन करके मुंशी बिंद को पंचायत के लिए घर बुलाया था। धमकी दी थी कि आकर पुत्र को समझा दो, नहीं तो गला रेत देंगे। इस पर मुंबई में टाइल्स लगाकर परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा मुंशी बिंद छह जून को घर लौटा था।
एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। घटना से सहमे लोग भय के आगोश में हैं। लोग डर के कारण घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। घटना से सहमे लोग भय के आगोश में हैं। लोग डर के कारण घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।