फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Teenager injured in collision between two motorcycles dies

गाजीपुर: दो बाइकों की टक्कर में घायल किशोर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Thu, 22 Oct 2026 09:03 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: किशन चौबे Updated Thu, 22 Oct 2026 09:03 PM IST
सार

गाजीपुर के कासिमाबाद क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में घायल 17 वर्षीय गोविंद राजभर की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था।
 

विज्ञापन
Ghazipur Teenager injured in collision between two motorcycles dies
गाजीपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के पास बुधवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में घायल 17 वर्षीय गोविंद राजभर की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।

विज्ञापन


बरेसर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी कपिल देव राजभर का छोटा पुत्र गोविंद बुधवार देर शाम बाइक से कासिमाबाद की ओर जा रहा था। पूर्व ग्राम प्रधान शिवमुनि राजभर के मुताबिक, धरवार कला के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना में घायल किशोर की मौत की सूचना मिली है। शव मोर्चरी हाउस में रखा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दो भाइयों में सबसे छोटा था गोविंद
पूर्व ग्राम प्रधान शिवमुनि राजभर ने बताया कि गोविंद दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई अरविंद राजभर विदेश में रहता है, जबकि उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। किशोर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed