फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: strict action will be taken if shortage is found at exam centers, DIOS gives instructions

गाजीपुर: परीक्षा केंद्रों पर कमी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई, डीआईओएस ने दिए निर्देश

Sat, 06 Mar 2021 06:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: strict action will be taken if shortage is found at exam centers, DIOS gives instructions
स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में बोर्ड परीक्षा की समीक्षा बैठक में बोलते जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल को रोकने और परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए प्रधानाचार्यों एवं केंद्र व्यवस्थापकों की समीक्षा बैठक शनिवार को स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के सभागार में हुई। इसमें परीक्षा केंद्रों पर तैयारी के संबंध में कुल दस बिंदुओं पर एक-एक करके समीक्षा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय ने केंद्र व्यवस्थापकों को चेतावनी देते हुए कहा कि 20 मार्च से जिले के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण होगा। उस दौरान जिन परीक्षा केंद्रों पर कोई भी कमी मिलेगी तो उस केंद्र के व्यवस्थापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें परीक्षा से हटा दिया जाएगा। उनके स्थान पर दूसरे केंद्र व्यवस्थापक को तैनात कर परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा उस विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूर्ण करने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया है। उन्होंने प्रधानाचार्योँ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, ब्राड बैंड, हाई स्पीड कनेक्शन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। इसमें कोई भी कमी क्षम्य नहीं होगी। केंद्र पर अगर नकल होती है तो उसके लिए पूरी तरह केंद्र व्यवस्थापक ही जिम्मेदार माने जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र व्यवस्थापक चाह ले तो परीक्षा केंद्र पर परिंदा पर नहीं मार सकता है।
विज्ञापन

कहा कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए परीक्षार्थियों की संख्या को कमरों के अनुसार बांट लें और बैठक व्यवस्था तैयार कर उससे एक सप्ताह के अंदर मुझे अवगत करा दें। एक कमरे में कम से कम 20 या बड़ा कमरा है तो 25 परीक्षार्थियों की सीट लगाई जा सकती है। अगर विद्यालय पर फर्नीचर की कमी है तो उसे पूरा कर लें। परीक्षा केंद्र पर चहारदीवारी जरूर होनी चाहिए। विद्यालय में अगर दो गेट लगे हों तो परीक्षा के दौरान सिर्फ एक गेट का ही प्रयोग करें। दूसरे गेट को बंद कर दें। स्ट्रांग रूम में जो आलमारी रखी होगी उसमें डबल लाक लगा होना चाहिए। जिन केंद्रों पर यह व्यवस्था नहीं है वहां के प्रधानाचार्य इसकी व्यवस्था करके इसकी सूचना उपलब्ध कराएं। परीक्षा 24 अप्रैल से 12 मई तक होगी। उस समय भीषण गर्मी पड़ेगी। उसे देखते हुए प्रधानाचार्य हर कमरे में पंखे की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कर लें। बैठक में प्रधानाचार्य गोपाल सिंह, सौरभ पांडेय, पारसनाथ राय, सुधा सिंह, छविनाथ मिश्र ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार, अवधेश सिंह, शीला देवी, कमला देवी, डॉ. रामनिवास, बृजेश पाठक, परशुराम राय, शिवजी सिह, आनंद मिश्र, सीताराम यादव, सरिता जायसवाल, अमिना खातून, तबस्सुम जहरा उपस्थित थीं। संचालन राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed